Advertisement

दुकान पर अवैध कब्जा के खिलाफ दुकान मालिक ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

ताला तोड़कर दुकान लूटने वाले पर कानूनी कार्रवाई नहीं किये जाने के खिलाफ एनएच जाम का ऐलान

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अपने जमीन पर बने मकान एवं दुकान का असामाजिक तत्वों द्वारा ताला तोड़कर कब्जा कर लिए जाने की थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों से शिकायत के बाबजूद कार्रवाई नहीं किये जाने से आक्रोशित परिजन 26 अक्टूबर को ताजपुर बस स्टैंड के पास एनएच का चक्का जाम का ऐलान किया है। इसकी लिखित जानकारी पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को पीड़ित द्वारा दिया गया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए 25 अक्टूबर को पीड़ित योगेन्द्र महतो ने बताया कि ताजपुर बस स्टैंड से दक्षिण एनएच किनारे उनका 12 धूर जमीन में मकान एवं दुकान बना है। बगल के निवासी जो दबंग प्रवृत्ति के हैं द्वारा भू-माफियाओं को मिलाकर जबरन दुकान का ताला तोड़कर जमीन पर कब्जा जमा लिया गया है।

इसकी लिखित शिकायत पीड़ित महतो द्वारा अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष आदि से किया जाना बेकार साबित हुआ। आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे दबंग भू-माफिया द्वारा मामला वापस लेने अन्यथा जान मारने की धमकी भी दिया जा रहा है।

पीड़ित महतो ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की गई है, लेकिन अबतक दबंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंत में तमाम वरीय अधिकारियों को लिखित देने के पश्चात अपने परिजन, संबंधी एवं ताजपुर वासियों के सहयोग से 26 अक्टूबर को अपने जमीन के पास ही 11 बजे से एनएच का चक्का करेंगे जो न्याय मिलने तक जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *