Advertisement

उपायुक्त ने विभिन्न तालाबों एवं जलाशयों का किया निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने 25 अक्टूबर को चास एवं बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र के विभिन्न तालाबों तथा जलाशयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी व् पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

निरिक्षण के क्रम में उपायुक्त ने क्रमवार सेक्टर नाइन स्थित कुलिंग पांड, सेक्टर चार एफ स्थित सूर्य मंदिर तालाब, सोलागीडीह, गरगा नदी आदि का अवलोकन किया। मां दुर्गा समेत अन्य देवी, देवताओं के मूर्ति विसर्जन को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली।

उन्होंने सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार एवं चास बीडीओ मिथिलेश कुमार से आज-कल एवं आगामी दिनों में होने वाले मूर्ति विसर्जनों की जानकारी ली। कहा कि विसर्जन के दौरान पूजा समिति सदस्य, जिला प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। कहीं किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं हो।

उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ चास, सिटी डीएसपी को सभी तालाबों एवं जलाशयों के आस – पास दंडाधिकारी व् पुलिस पदाधिकारी के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने को कहा। सभी स्थल पर रहकर मूर्ति विसर्जन कार्य को निर्धारित तिथि पर ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

मौके पर अपर नगर आयुक्त चास सौरव कुमार भुवानिया, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार कनिष्क, एसडीपीओ चास पुरषोत्तम कुमार, सीओ चास दिवाकर दूबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार तथा संबंधित थानों के थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *