Advertisement

एनडीपीएस में डांडिया आयोजन, जमकर थिरकीं महिलाएं

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल (एनडीपीएस) मे किया गया। ऐश्वर्या ब्यूटी पार्लर फुसरो के द्वारा यह आयोजन किया गया।

डांडिया कार्यक्रम का उद्घघाटन करते हुए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की मां रानी सिंह, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय की धर्मपत्नी लक्ष्मी पांडेय, ढोरी जीएम एम के अग्रवाल की धर्मपत्नी अर्चना अग्रवाल, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, वार्ड पार्षद रशिम सिह, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह ने कहा कि डांडिया धार्मिक महत्व के साथ ही यह आनंद व मस्ती के रंग बिखरने के लिए जाना जाता है।

कहा गया कि महिलाओं के लिए अपने संस्कृति से जुड़ने का सुनहरा अवसर होता है। महिलाओं द्वारा कहा गया कि पहले रास-गरबा सिर्फ गुजराती समाज तक सीमित था। अब इसकी लोकप्रियता व इसके प्रति इतना लगाव बढ़ गया है कि शायद ही कोई ऐसा समाज होगा, जहां इसका आयोजन नहीं होता है।

एनडीपीएस के डायरेक्टर सुषमा सिंह ने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन से महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि हम सभी शक्ति रूपी मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं और समाज के सुख समृद्धि, उन्नति समेत परिवार के विकास की कामना करते हैं। माता रानी आप सबों की मनोकामना पूर्ण करें।

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिलाओ को उन्होंने धन्यवाद दिया। मां दुर्गे की उपासना और आरती उतारी गयी। इसके बाद शुरु हुआ डांडिया नृत्य। जिसमें नवरात्रि के भजनों के बीच महिलाओं, युवतियों और बच्चो ने जमकर डांडिया नृत्य की। अतिथियो ने विजयी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। मां दुर्गा की आराधना करते हुए डांडिया कार्यक्रम में महिलाएं सम्मिलित हुईं।

आयोजित डांडिया कार्यक्रम का संचालन उन्नति महारुद्रा ने किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा डॉक्टर अदिति शर्मा, मुखिया मीरा सिंह, मुखिया सीमा देवी, नेहा सोनी, अलका कालरा, अन्नु राणा, कान्ति शर्मा, पम्मी सिंह, सुमन कुमारी, अनामिका पांडेय, पूजा गिरि,
सुखविंदर राणा, उषा सिंह, निशि सिंह, आकांक्षा सिंहा आदि दर्जनों की संख्या महिलाएं शामिल हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *