Advertisement

गर्री के रजवार टोला में 25 दिवसीय लाह चूड़ी निर्माण प्रशिक्षण शिविर का समापन

महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद उपलब्ध कराया जाएगा ऋण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री स्थित रजवार टोला में 25 दिवसीय लाह चूड़ी निर्माण प्रशिक्षण शिविर का समापन 19 अक्टूबर को हो गया।

इस अवसर पर गर्री पंचायत की मुखिया गीता देवी, जिला कॉ-ऑर्डिनेटर किशोर रजक, सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर, ब्लॉक कॉ-ऑर्डिनेटर सुभाष चन्द्र सिंह, राधाकृष्ण सिन्हा एवं प्रतीक्षा शर्मा ने सभी को प्रमाण पत्र देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की बात कही।

इस अवसर पर मुखिया गीता देवी ने कहा कि लाह चूड़ी निर्माण का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी। उन्हें बैंक से ऋण मुहैया कराया जाएगा। सहयोगिनी निदेशक गौतम सागर ने कहा कि इस प्रशिक्षण से महिलाएं स्वावलंबी के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनेगी और अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकती है। बताया गया कि मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की ओर से यह प्रशिक्षण दिया गया है।

मौके पर गौतम सागर, प्रशिक्षक सावित्री देवी, सादिक अंसारी, सूर्यमनी, किरण, रिंकी कुमारी, नीलू कुमारी, पायल देवी, निक्की कुमारी, पूनम कुमारी, सुमन देवी, कुंती कुमारी सहित अन्य दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *