Advertisement

विजयादशमी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सम्मेलन का आयोजन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में 19 अक्टूबर को विजयादशमी की तैयारी को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। वैशाली जिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौजन्य से दोपहर में उक्त सम्मेलन आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार धर्म जागरण मंच के बिहार प्रभारी सूबेदार सिंह ने इस अवसर पर जिले के स्वायसेवको को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं सनातन धर्म पर सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वयंसेवको का यह संघ है। उन्होंने कहा कि देश या समाज को जब भी जरूरत हुई है संघ के स्वयंसेवक कभी भी पीछे नहीं हटे हैं।

संबोधन के बाद वैशाली जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों द्वारा गुणवत्तापूर्ण पथ संचलन कार्यक्रम संस्कृति महाविद्यालय हाजीपुर से पूरे शहर में निकाला गया। पूरे शहर में जिस भी मार्ग से स्वयं सेवक गुजरे रहिवासियों ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस अवसर पर स्वायसेवको ने अपना शौर्य प्रदर्शन भी किया। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त दिखी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *