Advertisement

सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति इस बार भी लगाएगा मेला-भीम सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में दुर्गा पूजा सेवा समिति सेंट्रल कॉलोनी मकोली में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा।

उक्त जानकारी दुर्गा पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष भीम सिंह ने 18 अक्टूबर को दी। इस बावत दुर्गा पूजा सेवा समिति अध्यक्ष भीम सिंह, सचिव जितेंद्र चौहान व मेले के संस्थापक मदन श्रीवास्तव ने बीते 17 अक्टूबर को बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट जाकर एसडीओ शैलेस कुमार को इससे संबंधित निमंत्रण पत्र सौंपा। जबकि 18 अक्टूबर को एसडीपीओ से भेंट कर मेला में शामिल होने का आग्रह किया।

इस संबंध में समिति अध्यक्ष सिंह ने बताया कि उक्त मेले का उद्घाटन आगामी 21 अक्टूबर को संध्या 5 बजे किया जाना है। उन्होंने बताया कि मेले का उद्घाटन एसडीओ शैलेस कुमार तथा एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसे लेकर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा सहमति मिल गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *