Advertisement

कबीरपंथी महिला के असामयिक निधन पर माले ने दिया श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर निवासी भाकपा माले के किसान नेता राजदेव प्रसाद सिंह की मां फुलेश्वरी देवी का बीते 15 अक्टूबर की रात्रि असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतिका के आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन कर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। मृतका कबीरपंथी बतायी जा रही है।

किसान नेता राजदेव प्रसाद सिंह की मां फुलेश्वरी देवी के निधन पर भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, बासुदेव राय, रवींद्र प्रसाद सिंह, जयदेव सिंह समेत सुनील कुमार, बिष्णुदेव कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, उपेंद्र शर्मा, श्यामबाबू सिंह आदि ने मृतिका का अंतिम दर्शन के बाद परिजनों से मिलकर शोक-संवेदना प्रकट किया।

विदित हो कि मृतिका फुलेश्वरी देवी कबीर पंथी विचार की महिला थी। वे सामाजिक सारोकार के मामले से हमेशा जुड़ी रहीं है। वे अपने पीछे दो किसान पुत्र एवं एक पुत्री, पोता- पोती से भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनका अंतिम संस्कार 16 अक्टूबर को तड़के मोतीपुर स्थित स्थानीय श्मशान में किया गया। उनके बड़े पुत्र बिन्दा प्रसाद सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *