Advertisement

बड़ाजामदा में भाजपा सारंडा मंडल युवा मोर्चा ने की बैठक

सिद्धार्थ पांडेय/ जमशेदपुर (झारखंड)। भाजपा सारंडा मंडल युवा मोर्चा ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में 15 अक्टूबर को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा सारंडा मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रफुल्लों महाकुड ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंदन झा उपस्थित हुए।

बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यों को बूथ लेवल की बैठक करने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्य समिति एसटी मोर्चा मंगल सिंह गिलुवा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा, जगन्नाथपुर विधानसभा विस्तारक लक्ष्मी नारायण भगत, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनजीत कोड़ा, जिला कार्य समिति सदस्य अजीत सिंह, आदि।

संजीव राय, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरू करुवा, ओबीसी मोर्चा सारंडा मंडल अध्यक्ष बेनुधर बारिक, किसान मोर्चा सारंडा मंडल अध्यक्ष हेमंत गोप, पूर्व जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *