Advertisement

सूर्यदेव मंदिर व् शनि मंदिर में आरती और पूजा में भक्तों की लगी भीड़

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर के लोक ख्याति प्राप्त लोकसेवा आश्रम के प्रांगण में 15 अक्टूबर को भगवान सूर्य देव की ॐ जय कश्यप नंदन ॐ जय अदिति नंदन के साथ संध्याकालीन आरती किया गया। यहां स्थित शनिदेव मंदिर में भी श्रद्धा भक्ति के साथ भक्तजनों ने शनिदेव की पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर न्यायकर्ता शनिदेव, भगवान श्रीहरि विष्णु, देवी पार्वती, शिव लिंग की पूजा आरती में भी बड़ी संख्या में भक्त जन शामिल हुए। प्रसाद में खीर का प्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया गया।

लोकसेवा आश्रम के व्यवस्थापक सह बिहार प्रदेश उदासीन महामंडल के अध्यक्ष संत विष्णु दास उदासीन, अर्चक अनिल झा की उपस्थिति में आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्य संपादित किया गया। इस दौरान घंटे घड़ियालों और शंख ध्वनि सम्पूर्ण आश्रम परिसर एवं मही नदी का इलाका गूंज उठा।

बताया जाता है कि रविवार का प्रसाद और भगवान सूर्य को भोग के लिए आश्रम के परम भक्त पटना निवासी नित्यानंद सिंह की ओर से सारी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर नित्यानंद सिंह, सत्तन शर्मा, राजू सिंह, कानूनी सलाहकार सह अधिवक्ता विश्वनाथ सिंह, हरेन्द्र राय आदि की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *