Advertisement

नवरात्र पर महिलाओं ने की कलश स्थापना, की मां शैलपुत्री की पूजा

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में नवरात्र प्रारंभ के साथ ही महिलाओं ने कलश स्थापना की।

जानकारी के अनुसार नवरात्र के पहले दिन श्रद्धापूर्वक मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान 15 अक्टूबर के सुबह 11 बजे मंदिर के पुजारी मलय पाणिग्राही ने पूरे विधि विधान के साथ कलश की स्थापना की। वहीं कई महिलाओं ने अपने घरों में कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की।

इस दौरान महिलाएं 9 दिनों तक अन्न ग्रहण नहीं करेगी। सिर्फ एक समय हीं फलाहार कर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। कलश स्थापना के नौवें दिन नौ कन्याओं का पूजन कर तथा चुनरी ओढ़ाकर भोजन कराई जाएगी।

ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि की पूजा अर्चना नौ कन्याओं का पूजन करने के पश्चात ही पूजा सफल होती है। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में काफी संख्या में महिलाओं द्वारा नवरात्रि कलश स्थापना कर पूजा अर्चना की गई।

पुजारी मलय पाणिग्राही ने बताया कि नवरात्रि का प्रमुख महत्व यह है कि इस अवसर पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है, जो हिन्दू धर्म में शक्ति की प्रतीक हैं। पुजारी के अनुसार नौ दिनों तक माता के विभिन्न रूपों में पूजा की जाती है। उनके दिव्य आराधना के माध्यम से शक्ति की प्राप्ति का अवसर प्राप्त होता है।

मौके पर गोविन्द पाठक, गौतम पाठक, राजकुमार झा, राहुल पाठक, मल्लिक नरेश दास, निर्मल जीत सिंह व अन्य को पूजोत्सव की व्यवस्था में देखा गया। इस अवसर पर समाजसेवी गोविन्द पाठक ने बताया कि इस बार का पंडाल भी पिछले वर्ष की तुलना में भव्य एवं आकर्षक होगा। साथ ही गुवा के रहिवासियों के बीच यादगार छवि बनाने में सफल रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *