Advertisement

चांदीवली में युवा संघ मित्र मंडल द्वारा घटस्थापना

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। चांदीवली विधानसभा की हद में आने वाले काजूपाड़ा स्थित शिवाजी मैदान में युवा संघ मित्र मंडल द्वारा घटस्थापना की गई। इस अवसर पर जंगम महाराज द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

पूजा अर्चना के दौरान आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली (RTI activist Anil Galgali), विमलेश दुबे, अवधूत शेलार, सुधीर सालवी, राम गायकवाड, पांडुरंग पांगिरे, बालू मस्के, संतोष पवार, अरुण कांबले, सुरेश खासिया, शरद तारलकर, रत्नाकर शेट्टी, सुभाष गायकवाड, रियाज मुल्ला आदि गणमान्य उपस्थित थे। नवरात्रि महोत्सव नौ दिनों तक मनाया जाएगा और अलग-अलग दिनों में गोंधल, माता की चौकी, भजन और सुंदरकांड का भी आयोजन किया जाएगा।

Tags: # Ghatsthapna by youth union mitramandal in chandiwali

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *