Advertisement

फुसरो मे सैमसंग स्मार्ट पलाजा शोरूम का रि-ओपनिंग

सैमसंग सीरीज के सभी सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध-पिंटू

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में मेघदूत मार्केट फुसरो स्थित सैमसंग स्मार्ट पलाजा (विद्या इंटरप्राइजेज) शो-रूम का 12 अक्टूबर को रि-ओपनिंग किया गया।

इस संबंध में विद्या इंटरप्राइजेज के प्रॉपराइटर रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने बताया कि उक्त प्रतिष्ठान में सैमसंग की सम्पूर्ण वेरायटी हमेशा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि बिक्री उपरांत सर्विस सेवा के लिए भी अतिशीघ्र तत्पर रहेगे। बताया कि अब यहां सैमसंग सीरीज के फोन, फ्रीज, टीवी, लैपटॉप और वाशिंग मशीन एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। शो रूम में आसानी से ग्राहकों को फाइनेंस की सुविघा उपलब्ध है।

पिंटू सिंह ने बताया कि सैमसंग कम्पनी के सम्पूर्ण रेंज का बेरमो-फुसरो में कोई प्रतिष्ठान नहीं था। अब ग्राहकों को सैमसंग के सामान की खरीदारी के लिए रांची, घनबाद और बोकारो जाने की जरूरत नही पड़ेगी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने शो रूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *