Advertisement

चलकरी में भाजपा अंगवाली मंडल एवं शक्ति केंद्र की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भाजपा अंगवाली मंडल के पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक की बैठक 12 अक्तूबर को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने की।

आयोजित बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रवासी के रूप में पूर्व उपाध्यक्ष एवं बीस सूत्री क्रियान्वयन कार्य समिति बोकारो जिला सदस्य लक्ष्मण नायक मुख्य रूप से उपस्थित हुए।बैठक में मंडल पदाधिकारियों का सत्यापन किया गया तथा निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक 15 अक्तूबर को मंडल पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजक सहित बूथ अध्यक्षों के साथ मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल प्रवासी की उपस्थिति में होगी और बूथ सशक्तिकरण और बूथ अध्यक्ष के सत्यापन का कार्य पूर्ण की जायेगी।

बैठक का संचालन महामंत्री मनोज ठाकुर ने किया। मौके पर सूरजमल नायक, राज कुमार ठाकुर, धनेश्वर करमाली, ब्रजेश दसौंधी, पीतांबर मिश्रा, जीतलाल सोरेन, मोहन मांझी, रंजीत नायक, बसारत अंसारी, मनोहर नायक, रुद्रेश्वर शर्मा, सोहन गंजू, विकास शर्मा, नीलकंठ दास, रामदेव केवट, प्रकाश महतो, सुनील कुमार, लालमोहन नायक, हेमन्त नायक सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *