Advertisement

न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में आगामी 20 अक्टूबर को डांडिया का भव्य आयोजन

डांडिया गुजरात और राजस्थान का है परंपरागत लोक नृत्य-सुषमा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसर के शास्त्री नगर स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर आगामी 20 अक्टूबर को डांडिया और गरबा का भव्य आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी विद्यालय के निर्देशिका सह समाजसेवी सुषमा सिंह ने दी।

निर्देशिका सिंह ने कहा कि फुसरो मे पहली बार डांडिया गरबा की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि डांडिया गुजरात और राजस्थान का परंपरागत लोक नृत्य है। उन्होंने कहा कि देश की सभ्यता व संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। डांडिया के माध्यम से भक्त माता दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। यह भारतीय सभ्यता व संस्कृति से जुड़ा है।

उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में बोकारो जिला के बोकारो, फुसरो, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, कथारा, कुरपनिया, करगली और जरीडीह बाजार की महिलाये और युवती सैकड़ो की संख्या मे शामिल होगे। कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले डांडिया कलाकारों के लिए भोजन और नाश्ता की व्यवस्था भी की गई है।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को उपहार देकर सम्मानित की जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिदिन उनसे फोन से सम्पर्क कर किया जा रहा है।

समाजसेविका सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कृति और सभ्यता के बारे में अलग-अलग त्योहार पर जानकारी दी जाती है। इसके अलावा दीपावली में रंगोली, नव वर्ष का आगमन और होली के त्योहार पर यहां विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *