Advertisement

फुसरो बाजार मे स्ट्रीट लाइट खराब होने से राहगीरों को परेशानी-विनोद

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित सीसीएल ढोरी क्षेत्र द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइट कई महीने से खराब है। इससे राहगीरों व दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि रात्रि के समय भी स्ट्रीट लाइट के जलने से दिन का एहसास होता है, लेकिन अभी स्थिति विपरीत हो चुकी है। स्ट्रीट लाइट खराब रहने से शाम होते ही चौक पर अंधेरा छा जाता है। आसपास के रहिवासियों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। दुकानदार, फुटकर विक्रेता जल्दी ही दुकान बंद कर घर जाना मुनासिब समझते हैं।

इस संबंध में 11 अक्टूबर को क्षेत्र के समाजसेवी सह युवा व्यवसायी संघ संचालन समिति के उपाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा कि फुसरो बाजार का स्ट्रीट लाइट कई महीने से खराब है। हिन्दुओ का महान पर्व दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व सामने है। उन्होने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह से बाजार का जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट मरम्मत कर चालू कराने का आग्रह किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *