Advertisement

समाहरणालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम

बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारियों को दिया गया फस्ट एड का प्रशिक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में 11 अक्टूबर को जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण फाउंडेशन द्वारा फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार) का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारियों को फस्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता मेनका, मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार समेत सभी बीडीओ सीओ एवं थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में फाउंडेशन के डॉ एस पी वर्मा एवं डॉ निशांत कुमार ने क्रमवार सीपीआर, घायलों के लिए अस्थायी स्ट्रेचर निर्माण तकनीक, दुर्घटना में गले में घायलों के उपचार के संबंध में प्रैक्टिकल कर दिखाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *