Advertisement

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला कमिटी की आवश्यक बैठक संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बोकारो जिला कमिटी की आवश्यक बैठक 11 अक्टूबर को जिला के हद में तेनुघाट स्थित जिला महासचिव सुभाष कटरियार के कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। अध्यक्षता रमेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ निशु ने की। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा खास तौर से उपस्थित थे।

आयोजित बैठक में कायस्थ महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि संगठन की विस्तार पर जिला समिति को विशेष ध्यान देना होगा। कहा कि युद्ध स्तर पर लग कर आगामी 15 अक्तूबर से पहले अधिक से अधिक सदस्य बना कर उनकी सूची प्रदेश कमिटी को भेजने का काम करे।

उन्होंने कहा कि आगामी 18 अक्तूबर को झारखंड की राजधानी रांची में होने वाली डाण्डिया कार्यक्रम में बोकारो जिला से ज्यादा से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हो। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व् पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित कई कायस्थ सिरोमणी उपस्थित रहेंगे।

जिला महासचिव सुभाष कटियार ने कहा कि बोकारो जिला समिति लगातार महासभा को मजबूत बनाने में कामयाब रहा है। साथ हीं नए सदस्यों को समिति मे शामिल करने पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ का भी जल्द गठन कर सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

मौके पर उपरोक्त के अलावा रतन कुमार सिन्हा, शंभू प्रसाद, प्रशांत सिन्हा, सुनील कुमार, अजय अंबस्ट, संजय अंबस्ट, योगेश नंदन प्रसाद, मिथलेश कुमार, पंकज कुमार सिन्हा, शैलेश चंद्र श्रीवास्तव ऊर्फ ददनजी, बिट्टू सिन्हा, प्रीतीश कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *