Advertisement

भाजपा नेता ने एशियन गेम्स विजेता फ्लोरेंस बारला को सम्मानित किया

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने 10 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में बोकारो थर्मल की एथलीट फ्लोरेंस बारला को एशियन गेम्स में 4 x 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जितने पर अगंवस्त्र एवं स्मार्ट वाच देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता सिंह ने कहा कि बेरमो की हमारी बहन फ्लोरेंस बारला ने भारत के लिए रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत से फ्लोरेंस बरला ने भारत के साथ-साथ झारखंड और बोकारो जिला का भी नाम रोशन किया है।

भाजपा नेता सिंह ने धाविका फ्लोरेंस बारला को ओलंपिक की तैयारी के लिए भी शुभकामनाएँ दी। साथ हीं कहा कि बारला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंच करने का मौका मिलेगा। यह गौरव की बात है।

विदित हो कि भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह बेरमो में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए सिंह खिलाड़ियों के बीच खेलकूद का सामान, जर्सी इत्यादि बेरमो के खिलाड़ी युवाओं एवं युवतियों के बीच वितरित करते रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *