Advertisement

प्रीपेड मीटर पर रोक को लेकर विधुत कार्यालय पर आरवाईए करेगा चेतावनी प्रदर्शन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर के उपभोक्ताओं को लूटने वाला प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने की मांग को लेकर आरवाईए आगामी 12 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय पर चेतावनी प्रदर्शन करेगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए आरवाईए के समस्तीपुर जिला सचिव रौशन कुमार ने 10 अक्टूबर को कहा कि उपभोक्ताओं को लूटने वाला प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, बिजली बिल के नाम पर उपभोक्ताओं को प्रताड़ित करना बंद करने, प्रति परिवार को 200 यूनिट तक बिजली फ्री देने, जर्जर तार, पोल, स्वीच, हैंडिल, खराब एवं ओभर लोडेड ट्रांसफार्मर बदलकर प्रतिदिन 22 घंटे बिजली आपूर्ति करने आदि की मांग को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा आगामी 12 अक्टूबर को चीनी मिल चौक स्थित विधुत कार्यालय पर चेतावनी प्रदर्शन करेगा।

आरवाईए जिला सचिव ने कहा कि कार्यक्रम की सूचना अधीक्षण अभियंता एवं अनुमंडलाधिकारी को दे दी गई है। आरवाईए जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की ओर से लगातार प्रीपेड मीटर तेज चलने की शिकायत आ रही है। कहा कि विभाग द्वारा बिजली बिल की गड़बड़ी ठीक नहीं किया जा रहा है। कई राज्यों के वनिष्पत बिहार में बिजली महंगा है।

जर्जर तार, पोल, एवी स्वीच, हैंडल, खराब एवं जला ट्रांसफार्मर के कारण उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रहा है। सिंह ने कहा कि विभाग को बिजली बिल वसूली की चिंता रहती है, उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने की नहीं। उन्होंने जिलावासियों से उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *