Advertisement

प्रार्थमिक विद्यालय मकतब के बच्चों को मिला डबल सेट ड्रेस, स्वेटर, जूता, मौजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली संकुल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय (मकतब) के छह बच्चों के बीच 10 अक्तूबर को दो सेट स्कूल ड्रेस (शर्ट-पैंट) दिया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच एक सेट स्वेटर व जूता-मौजा का वितरण किया गया।

बताया जाता है कि विद्यालय के अन्य बच्चों के बैंक खाते में ड्रेस के लिए विभाग द्वारा राशि भेजी गई है। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद हैदर अली, शिक्षिका जमीला खातून, सुलेमान अंसारी, रेशमा परवीन, अबरार अहमद के अलावा दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *