Advertisement

चलकरी दक्षिणी में चलाया गया मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम

गृहणियां बढ़ चढ़कर कलश में डाली मिट्टी व चावल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। केंद्र सरकार के निर्देश पर क्रमवार बोकारो जिले के हरेक पंचायतों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 23 सितंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत में पंचायत की मुखिया रजनी देवी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार चलकरी के सड़क टोला तथा झुंझको के सलगाबारी टोला के दर्जनों घरों की गृहणियां मुखिया व् उप मुखिया सेवालाल बास्के की अपील पर अमृत कलश में घरों की मिट्टी एवं चावल डाला। मुहल्ले के रहिवासी इस दौरान काफी उत्साह दिखा रहे थे।

पंचायत सचिव दामोदर स्वरूप ने बताया कि दोनो कलशों को सुरक्षित प्रखंड मुख्यालय पहुंचा दिया गया।मौके पर रोजगार सेवक प्रकाश महतो, ग्रामप्रधान दुर्गा सोरेन, विकास मुर्मू, जीतलाल मुर्मू, शनीराम हांसदा, कौशल रजवार, ग्रुप की एवं आंगनवाड़ी की महिलाएं नेहा हांसदा, संजोती देवी, सुमिता देवी, संपुरा देवी, राजमती देवी, शकुंतला देवी, याशमीन जहेरा, बिनोद सोरेन, शिक्षक प्रतिनिधि सुंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *