Advertisement

सर्वेश्वरी समूह द्वारा अवधूत भगवान राम के अवतरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सर्वेश्वरी समूह द्वारा परम पूज्य अवधूत भगवान राम का अवतरण दिवस पर 22 सितंबर पर कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम बोकारो जिला के हद में ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित जनता मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार परम पूज्य अवधूत भगवान राम का अवतरण दिवस पर विधिवत पूजा पाठ सर्वेश्वरी समूह के प्रचार मंत्री कामोद प्रसाद के द्वारा संपन्न किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालूगण शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सर्वेश्वरी समूह बोकारो जिला प्रसार मंत्री कमोद प्रसाद ने बताया कि बीते 21 सितंबर को बोकारो जिला शाखा में सर्वेश्वरी समूह का 63वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समूह से जुड़े श्रादालुओ ने परम पूज्य महाराज बाबा कीनाराम का चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

साथ हीं सर्वेश्वरी समूह का धर्म ध्वज फहराया गया। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को ऑफिसर कॉलोनी कथारा स्थित जनता मजदूर संघ यूनियन कार्यालय परिसर में अवधूत भगवान राम का अवतरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर दोपहर हलुआ तथा चना प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया, जबकि संध्या आरती के पश्चात खीर भोग का वितरण किया गया।

इस खास मौके पर प्रसार मंत्री के अलावा सुरेश गिरी, हेमलाल गोप, पुरुषोत्तम महतो, अशोक रविदास, कन्हैया राम, दीपक रंजन, चेतलाल महतो, धनेश्वर यादव, रामेश्वर चौधरी, वसंत कुमार, विजय यादव, राधेश्याम तिवारी, मयंक मुखर्जी, पीयूष कुमार दास, हेमंत यादव, अर्जुन यादव, खीरू यादव, दीपक कुमार, अशोक यादव, भूटन राम सहित दर्शनों श्रद्धालु व् शुभचिंतक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *