प्रहरी संवाददाता/बड़बिल (ओडिसा)। क्योंझर जिला के हद में जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्ट्रीट में भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक जोड़ा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक एक शास्त्रीनगर बस्ती के 46 वर्षीय बाबूला दास की पत्नी सुभासिनी दास (42 वर्ष) घरेलू सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पर गई थीं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। इससे सुभासिनी सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गयी। स्थानीय रहिवासियों ने उसे टाटा स्टिल अस्पताल ले गये।
बताया जाता है कि वहां इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार टक्कर मारने वाले बाईक पर तीन युवक सवार थे। वे जोड़ा बस स्टैंड इलाके के शंकर सरकार, रमजान हाटिंग के रहवासी हैं। हादसे के बाद तीनों आरोपित फरार हो गए हैं।
बताया जाता है कि मृतका सुभासिनी के पति बाबूला साहू लंबे समय से लकवा से ग्रसित हैं, जबकि उनकी एक 25 वर्षीय बेटी और 23 वर्षीय बेटा है। सुभासिनी के मौत के बाद पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार सुभासिनी की मौत की खबर मिलने के बाद कुछ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हालाँकि, जोड़ा शहर में आए दिन कुछ न कुछ दुर्घटनाएं देखी जा रही हैं। शहर में युवा निडर होकर तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। सरकारी नियमों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर दो से अधिक सवार को यात्रा करने की अनुमति नहीं है। विडंबना यह है कि एक मोटरसाइकिल पर 3 से ज्यादा युवक बैठ रहे हैं और तेजी से जा रहे हैं। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। हाय रे प्रशासन तेरा क्या होगा।
![]()













Leave a Reply