Advertisement

झारखंड को चारागाह नहीं बनने देंगे-जयराम महतो

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। अपने जीते जी झारखंड को लूट का चारागाह नहीं बनने देंगे। गिरिडीह और गोमियां में विकास के लिए गदर होगा। उक्त बातें राढ़ करम महोत्सव के अवसर पर झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के नेता जयराम महतो ने कही।

बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र चतरोचट्टी के तिसकोपी स्कूल मैदान में 21 सितंबर को राढ़ करम महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें खास तौर पर झारखंडी भाषा एवं खतियान संघर्ष समिति के नेता जयराम महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। महोत्सव में चतरोचट्टी एवं आसपास के दर्जनों पंचायत के हजारों ग्रामीण महिला और पुरूष भारी बारिश के बावजूद डटे रहे।

महोत्सव के अवसर पर संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि झारखंड को लूट का चारागाह नहीं बनने दिया जाएगा। झारखंड में बदलाव की जरूरत है। महतो ने कहा कि झारखंड के सीधे सादे रहिवासियों को बाहरी तत्वों द्वारा गुमराह किया जा रहा है।

कहा कि जिस प्रकार पेट्रोल गाड़ी में किरोसिन डालने से गाड़ी का इंजन खराब हो जाता हैं, उसी प्रकार अनाज खाने वाले शरीर में मद और शराब जायेगा, तो मति और शरीर दोनो खराब हो जाता है। हमारे झारखंडियों को दारू शराब का प्रलोभन देकर लूटा जाता रहा है। हमारा आन्दोलन 1932 का खातियान को लागू करने को लेकर शुरू हुआ है। यह आन्दोलन जारी रहेगा।

महतो ने कहा कि जब अंग्रेजों का बनया 1860 का भारतीय दण्ड संहिता चल सकता है, तो 1932 का कानून क्यों नहीं चलेगा? राज्य में नीति बनाने वाले सत्ता में बैठे राजनेता अच्छे नहीं है, जिसके कारण राज्य का विकास नहीं हो रहा है। झारखंड को यहॉं के नेताओं ने बर्बाद कर दिया है।

यहाँ नेताओं को नीति लिखने तक नहीं आता है तो कैसे राज्य का नीति बनाकर विकास करेंगे। कहा कि विद्यार्थियों के साथ खेलवाड़ किया जा रहा है। ठीक से सीलेबस तैयार नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण यहाँ के विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर पाते और बाहर पढने वाले ही विद्यार्थी पास होते हैं।

उन्होंने कहा कि गोमियां में कई कंपनियां है, लेकिन सीएसआर के तहत ग्रामीण क्षेत्रों का विकास नहीं किया जा रहा है। आने वाले समय में गोमियां और गिरिडीह में विकास के लिए गदर होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *