Advertisement

मकतब व् उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्रों को मिला बैग व अभ्यास पुस्तिका

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड सरकार द्वारा प्रदत्त स्कूली वैग एवं कॉपी का वितरण 21 सितंबर को मकतब व् उत्क्रमित मध्य विद्यालय में किया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली संकुल अन्तर्गत अंगवाली वार्ड सात में संचालित प्राथमिक विद्यालय, मकतब के छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग तथा अभ्यास पुस्तिका (कापियां) वितरित की गई। वितरण व्यवस्था की शुरुआत पंचायत के मुखिया धर्मेन्द्र कपरदार के हाथों की गई।

मौके पर उप मुखिया मो. रियाज अहमद, स्कूल प्रभारी मो. हैदर अली, शिक्षिका जमीला खातून, अभिभावक अबरार अहमद, इब्राहिम अंसारी, रमजान, तरंन्नुम, जुबेर, सुलेमान अंसारी आदि उपस्थित थे।

दूसरी ओर पेटरवार प्रखंड के ही चलकरी उत्तरी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के करीब 640 छात्र-छात्राओं को बैग व कॉपियां दी गई। यहां मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर ने वितरण की शुरुआत की। मौके पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, शिक्षक गुलाब सिंह, कार्तिक बेदीया, अयूब अंसारी, धनेश्वर रजक, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष फिरोज अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *