Advertisement

जलापूर्ति मोटर जलने से कॉलोनीयों में पानी की आपूर्ति बाधित, रहिवासी परेशान

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के जीएम यूनिट पानी टंकी मोटर जल जाने से कई कॉलोनियों में जलापूर्ति समय पर नियमित नही हो पा रही है।

जानकारी के अनुसार बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय करगली के समीप स्थित पानी टंकी का मोटर जल जाने से 15 दिनों से स्थानीय रहिवासी परेशान है। इस टंकी से रिजनल अस्पताल कारगली, रेस्ट हाउस, रीवर साइड और घुटियाटांड कॉलोनी आदि जगहो पर जलापूर्ति की जाती है।

संबंधित अधिकारी का कहना है कि टंकी के जले मोटर को बनवाने के लिए भेज दिया गया है। जैसे ही मोटर बन कर वापस आ जाता है रहिवासियों की समस्याएँ स्वतः खत्म हो जायेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *