Advertisement

गणेश चतुर्थी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व् भंडारा का आयोजन

गणेश पूजा करने से शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होती है-सुषमा चंदन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में योग नगर गुवा में संरक्षिका कमेटी सीआईएसफ द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी पर बीते 19 सितंबर की देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भंडारा का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु होने के पूर्व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप समादेष्टा राकेश चंदन तथा संरक्षिका अध्यक्ष सुषमा चंदन ने संध्या महाआरती किया।

संरक्षिका कमेटी अध्यक्ष सुषमा चंदन ने इस अवसर पर कहा कि धार्मिक मान्यता के मुताबिक विघ्नहर्ता गणेश की पूजा का बहुत महत्व है। कहते हैं इनकी पूजा करने से शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही रोग दूर होते हैं। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होता है। मान सम्मान में भी वृद्धि होती है।

इस अवसर पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया। उसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे में खीर, पूड़ी, सब्जी, बुंदिया बैठाकर भोजन कराया गया।

मौके पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के साथ संरक्षिका कमेटी सीआईएसफ यूनिट गुवा की महिलाओं, सेल के अधिकारियों व स्थानीय रहिवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *