लेवल -2 मॉक ड्रिल में आपदा प्रबंधन पदाधिकारी व् कारखाना निरीक्षक आदि शामिल
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के बियाडा क्षेत्र स्थित भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एलपीजी संयंत्र में 20 सितंबर को आपदा प्रबंधन लेवल -2 मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल आपात स्थिति में आगजनी एवं दुर्घटना में बचाव को लेकर की जाने वाली कार्रवाईयों को क्रमवार किया गया।
जन सूचना विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉक ड्रिल बीपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट के टीएलडी गैन्ट्री में आग लगने के बाद राहत एवं बचाव कार्य का किया गया। संयंत्र प्रबंधक प्रभात शाह की देखरेख में प्लांट कॉम्बैट टीम ने एलपीजी से लगे आग पर काबू पाने के लिए प्लांट फायर फाइटिंग की शुरुआत की।

वहीं,अनियंत्रित फायर होने के कारण एलपीजी संयंत्र में आपदा घोषित की गई, जिसमें जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया।
इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार एवं कारखाना निरीक्षक शिवानंद लागुरी अपनी दल के साथ मौके पर पहुंच कर संयंत्र टीम को सहायता प्रदान कर एक जॉइंट् रेस्क्यू के तहत आग बुझाने में सफल रहे।
इस बीच, पारस्परिक सहायता सदस्यों आइओसीएल एवं अग्निशमन विभाग बोकारो के फायर फाइटर ड्रिल में शामिल हुए। मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू टीम घायलों को निकालने में सफल रही। एक कर्मी को फायर चोट देखी गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर सदर अस्पताल बोकारो रेफर किया गया। कर्मियों की तत्परता व सुझबुझ से लेवल दो मॉक ड्रिल सफल रहा।
![]()













Leave a Reply