Advertisement

जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए महत्त्वपूर्ण निर्देश

जिला में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध-डीएम

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर की अध्यक्षता में 19 सितंबर कॉ जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों को उर्वरक की प्रचूरता बताते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

छपरा स्थित जिला समाहरणालय सभागार में संपन्न बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सारण ने जानकारी दी कि जिला में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। कहा कि सभी प्रकार के उर्वरक निर्धारित मूल्य पर कृषकों को आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सभी उर्वरकों के निर्धारित मूल्य हैं। उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने केलिए जिला स्तरीय गठित टीम द्वारा निरंतर जांच एवं छापामारी की जा रही है।

बैठक में कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यूरिया नीम कोटेड 266 रुपए 50 पैसे में (45 किलो) प्रति बोरा, डीएपी 1350 रुपए (50 किलो) प्रति बोरा, एमओपी 1700 रुपए (50 किलो) प्रति बोरा, एनपीके (12:32:16) 1470 रुपए (50 किलो) प्रति बोरा, एनपी 1550 रुपए (50 किलो) प्रति बोरा, एपीएस 1250 रुपए (50 किलो) प्रति बोरा, एपीएस इफको 1250 रुपए (50 किलो) प्रति बोरा, एसएसपी 645 रुपए (50 किलो) प्रति बोरा मूल्य निर्धारित किया गया है।

कहा गया कि इफको द्वारा जिला में कुल मांग का 20 से 22 प्रतिशत तक उर्वरक की आपूर्ति की जाती है ।इस मात्रा को बढ़ाने हेतु अनुरोध पत्र लिखने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। उर्वरक के कालाबाजारी को रोकने हेतु कृषि विभाग के पदाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय गठित टीम के द्वारा निरंतर जांच एवं छापामारी किये जाने की जानकारी दी गई।

बैठक में जिला में मिट्टी की जांच रिपोर्ट के अनुसार अच्छी फसल हेतु खाद देने की अनुशंसा करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, जिला परिषद अध्यक्ष जय मित्रा देवी, उप विकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी, जिला कृषि पदाधिकारी, विधायकों के प्रतिनिधिगण एवं उर्वरक निगरानी समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *