Advertisement

खत्रीटोला व् अंगवाली में श्रद्धा-भक्ति से की गई गणपति बप्पा की पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के खत्री टोला एवं अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित श्रीगणेश मंदिर में 19 सितंबर भाद्र शुक्लपक्ष चतुर्थी को गणपति वप्पा मोरया श्रीगणेश की पूजा-अर्चना विधि विधान से की गई।

जानकारी के अनुसार विघ्नहर्ता श्रीगणेश पूजनोत्सव के अवसर पर पेटरवार के खत्रीटोला, रुकामरोड स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में प्रातः कलश-यात्रा निकाली गई।कलश-यात्रा में पेटरवार के उप प्रमुख सीमा देवी, मुखिया दिनेश प्रसाद गुप्ता, पंसस रश्मि कुमारी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य, स्थानीय ग्रामीण श्रद्धालुगण भाग लिए।

बताया जाता है कि इस अवसर पर कलश-यात्रा उपरांत श्रीगणेश की पूजा शुरू हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। संध्या कार्यक्रम में स्थानीय छोटे छोटे बाल कलाकारों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस अवसर पर महान जादूगर जमुना दास ने जादू के कई करिश्में का प्रदर्शन किया। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर जिप सदस्य प्रहलाद महतो मौजूद थे।

दूसरी ओर शुभ मुहूर्त में दिन ग्यारह बजे अंगवाली गांव के मंडपवारी चौक स्थित गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता श्रीगणेश की प्रतिमा का पट आचार्य गौरबाबा के सानिध्य में खोला गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई।

मुख्य यजमान बतौर बालक माही कुमार मिश्रा सहित मुहल्ले की दर्जनों श्रद्धालु माताएं विराजमान थीं। यहां उत्साही स्थानीय युवकों व बच्चों की टोली द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंगवाली सहित कई बाहरी श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता श्रीगणेश प्रतिमा का दर्शन कर मनवांक्षित फल की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *