Advertisement

गायत्री मंदिर में एक साथ 40 सुहागिनें तीज व्रत कथा में शामिल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हरि तालिका तीज व्रत के अवसर पर जहां जगह-जगह अपने घरों में सुहागिन महिलाओं ने निर्जला रहकर तीज व्रत किया, वहीं बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में बीते 18 सितंबर की संध्या एक साथ 40 महिलाओं ने तीज व्रत कथा का श्रवण किया।

उक्त जानकारी देते हुए गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा के पुरोहित चंद्र भूषण प्रसाद ने बताया कि उनके द्वारा हरितालिका तीज व्रत सामूहिक तौर पर यहां विधिवत पूजन कथा का आयोजन किया गया था। इसमें एक साथ 40 से अधिक सुहागिन महिलाओं ने कथा का श्रवण किया तथा माता गायत्री से अखंड सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद लिया।

पुरोहित ने बताया कि किस प्रकार माता पार्वती ने कठिन तपस्या कर अपने पिता हिमावत को एक ओर भगवान शिव से अपने विवाह के लिए राजी किया, दूसरी ओर भगवान शिव को भी विवाह मना लिया। इसी दिवस को पौराणिक काल से हरितालिका तीज व्रत आयोजित किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि शिव पार्वती की जोड़ी विश्व में युगो युगो से सर्वश्रेष्ठ जोड़ी मानी जाती रही है। इसीलिए सुहागिन महिलाएं तीज व्रत कर शिव पार्वती की जोड़ी के समान रहना चाहती है।

मौके पर हरितालिका तीज पूजन में रेखा देवी, अर्चना कुमारी शर्मा, सुधा देवी, अनीता चौधरी, वंदना सिन्हा, गुड़िया देवी, किरण सिंह, सविता देवी, सुमित्रा देवी, पुष्पा देवी, शीला देवी, पुष्पा सिंह, अनिता कुमारी, प्रिया देवी, पूनम देवी, पूजा देवी, पिंकी देवी, अंबिया देवी, कलावती देवी, सीता देवी, ललिता देवी आदि कथा श्रवण में शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *