प्रहरी संवाददाता/मुंबई। चेंबूर के सेल कॉलोनी में झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच द्वारा सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन समाज कल्याण मंदिर में किया गया। हर साल की तरह इस वर्ष भी हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 सितंबर को ही विश्वकर्मा पूजा मनाया गया।
इस पूजा को विधिवत रूप से संपन्न करने के लिए काशी काशी विश्वनाथ, गंगा आरती के महंथ विक्रम कुमार पाण्डेय को विशेष रूप आमंत्रित किया गया था। धर्मगुरु विक्रम कुमार पाण्डेय ने विधिवत रूप से पूजा कराई। इसके दूसरे दिन 18 को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को समाज के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ चेंबूर के चरई तालाब में विसर्जित कर दिया गया।

गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ, गंगा आरती के महंथ विक्रम कुमार पाण्डेय के अनुसार भगवान विश्वकर्मा का जन्म इसी दिन हुआ था। इस दिन कल-कारखानों, घर में मौजूद अस्त्र-शस्त्र की विशेष पूजा की जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार इससे भगवान विश्वकर्मा बेहद प्रसन्न होते हैं।
मंच द्वारा करीब दो दशक से चेंबूर के सेल कॉलोनी में आयोजित सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा में आस्थावानों की लंबी कतार देखी गई। करीब आठ घंटे चली पूजा के दौरान भगवानन विश्वकर्मा में विश्वास रखने वालों के साथ -साथ उनके श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।
इस पूजा में झारखण्ड से भाजपा के हजारीबाग महामंत्री सुनील साहू मुंबई आये हुए हैं। पूजा को सफल बनाने में झारखंडवासी महाराष्ट्र युवा मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश गुप्ता, महिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज वासु गुप्ता, राम प्रकाश साव, संतोष गुप्ता, सरजू साव, करण झारखंडी, रमेश गुप्ता आदि ने अहम भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply