Advertisement

धुर्वा मोड़ में तीन दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव में शामिल हुए विधायक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमियां के धुर्वा मोड़ में गणपति कमेटी धुर्वा मोड़ की ओर से तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में गोमियां विधायक, जिप सदस्य आदि उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार महोत्सव के पहले दिन 18 सितंबर को विधिवत ध्वजारोहण कर 151 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी, पंसस सुशीला देवी शामिल हुए।

कमेटी सदस्यों ने विधायक को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि विघ्नहर्ता प्रथम पूज्य श्रीगणेश सच्चे अर्थो में भक्तजनों के दुःख दर्द को दूर कर देते है, बशर्ते कि हम सच्चे मन से उनकी आराधना करें। उन्होंने यहां गणेश महोत्सव के आयोजन पर प्रशन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर कलश यात्रा धुर्वा मोड़ से निकलकर मोती चौक, गोमियां बस्ती मार्ग से भगत अहरा तालाब पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ वरुण कलश में जल भरकर कलश यात्रा पुनः पूजा पंडाल पहुंची। तत्पश्चात प्राण प्रतिष्ठा, पूजा व प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा स्वांग उत्तरी पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, प्रभु स्वर्णकार, विपिन कुमार नायक, संदीप स्वर्णकार, शिवम पांडेय, आदित्य पांडेय, जानकी साव, विजय कुमार, बिट्टू कुमार, कृष्णा प्रसाद, अंशु कुमार सहित दर्जनों श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *