Advertisement

सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

छात्रों सहित झारखण्ड के अतिथियों ने काटे जन्मदिन के केक

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। बिरसा मुंडा सेवा संघ द्वारा तिलक नगर स्थित बेंद्रे चौक पर एक साथ दो कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया गया। इनमें एक तरफ आस्था के प्रतिक भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। वहीं दूसरी तरफ 73 स्कूली छात्रों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 73वें जन्मदिन पर 73 केक काट कर मनाया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में आराध्य भगवान विश्वकर्मा के श्रद्धालु और प्रधानमंत्री (Prime Minister) के चाहने वालों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बेंद्रे चौक के साथ -साथ पंडाल को भी भव्य रूप से सजाया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार सार्वजानिक विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बिरसा मुंडा सेवा संघ द्वारा किया गया था। इस मौके पर झारखण्ड के हजारीबाग जिला से कई गणमान्यों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र के रूप में जन्‍म लिए थे। इस लिए सनातन धर्म (हिंदुओं) के लिए ये त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है।

इस दिन लोग अपने कारखानों और वाहनों की पूजा करते हैं। इस मौके पर संघ के संस्थापक श्याम कुमार साव, पूजा कमिटी के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. रमेश गुप्ता, ब्रह्म्देव प्रजापति, मुकेश साव, मनोज गुप्ता और महिला अध्यक्ष नूपुर ईश्वर गुप्ता ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। बताया जाता है कि संघ के विशेष अनुरोध पर झारखण्ड से आये अतिथियों का मुंबई में भव्य स्वागत किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *