Advertisement

पटेल नगर में एआईएमआईएम की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के पटेल नगर स्थित एमडी कलाम खान स्टेट वर्किंग कमेटी सदस्य के आवासीय कार्यालय में 16 सितंबर को एआईएमआईएम पार्टी की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता मोहम्मद कलाम खान ने की।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में बेरमो मे पार्टी संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद साकिर और संगठन मंत्री समीर अली ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ होते हैं। कार्यकर्त्ता जीतना मजबूती के साथ खड़ा रहेगा पार्टी भी उतना ही मजबूत होगा।

इस अवसर पर मोहम्मद अबदुल्ला, एमडी खुर्शीद, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद वासिफ, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद इनोस हासमी, एमडी वसीर, एमडी इस्तियाक, एमडी जावेद खान, एमडी कैफ, एमडी वाहिद, मोहम्मद हसमत, मोहम्मद जिशान, मोहम्मद कासीम के अलवा दर्जनो गणमान्य अपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *