Advertisement

परियोजना प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर किया हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर डीवीसी बोकारो ताप विद्युत केंद्र तकनीकी भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में शुभारम्भ किया गया।

उद्घघाटन डीवीसी बोकारो थर्मल के प्रधान महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान एनके चौधरी, वरीय महाप्रबंधक (ओएडंएम) एसएन प्रसाद, महाप्रबंधक (विद्युत) एस.भद्रा, महाप्रबंधक (यांत्रिकी) एस.भट्टाचार्य, उप महाप्रबंधक (प्रशासनिक) बीजी होलकर, उप महाप्रबंधक (असैनिक) विश्वा मोहन गोस्वामी एवं अन्य उच्च अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रधान महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान ने स्वागत भाषण दिया व उप महाप्रबंधक प्रशासनिक ने अपना संबोधन दिया। उद्घघाटन समारोह में भारी संख्या में कर्मचारी व अधिकारीगण मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल परियोजना में बहुत सारी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निबंध लेखन, नारा लेखन, प्रशासनिक शब्दावली, आशु भाषण एवं क्विज जैसी प्रतियोगिताएं शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *