प्रखंड व् अंचल कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार को लेकर प्रखंड प्रमुख गंभीर

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड व् अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कसमार प्रमुख नियोती कुमारी गंभीर दिख रही है।

इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए 14 सितंबर को प्रखंड प्रमुख ने प्रखंड व् अंचल कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने के लिए खुला मंच के तहत कार्यक्रम करने की बात कही। कहा कि इस मंच के सदस्यों का दायित्व बनेगा कि जो भी घूसखोरी की बात करेगा दलाल के माध्यम से हो चाहे अधिकारी, कर्मचारी के माध्यम से हो। उसपर कड़ी निगरानी करते हुए भ्रष्टाचार में सम्मिलित अधिकारी, कर्मचारी एवं दलाल पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कसमार प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए निगरानी का गठन किया गया है। निगरानी का नेतृत्व पंचायत, प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर होता है। कई बार भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी, अधिकारी पर कार्रवाई हो चूका होता है लेकिन उसके बावजूद भी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

कारण निगरानी द्वारा पकड़ने के बाद छूट जाने पर कर्मचारी और अधिकारी काम पर चले आते है। इससे कर्मचारीयों व् अधिकारीयों का मनोबल और बढ़ जाता है। कहा कि सरकार को इस मामले में कड़ा रुख अपनाने की जरुरत है। जो भी कर्मचारी, अधिकारी भ्रष्टाचार में पकडे जाएं उसे नौकरी से हटा देने का काम होने से ही भ्रष्टाचार रुक जाएगी। प्रमुख ने कहा कि लेकिन ऐसा सरकार का सोच नहीं हो पायेगा।

इसलिए गांव स्तर से प्रखंड स्तर तक भ्रष्टाचार मुक्त अभियान के लिए रहिवासियों को जागरूक करने की आवश्यकता है। कहा कि प्रत्येक पंचायत में भ्रष्टाचारियों का जो जड़ मजबूत हो गया है, उसे उखाड़ कर फेंकने की आवश्यकता है। तब कहीं प्रखंड भ्रष्टाचार मुक्त होगा।

प्रमुख ने कहा कि जब तक रहिवासियों का सहयोग नहीं मिलेगा भ्रष्टाचार को खत्म नहीं किया जा सकता। इसलिए खुला मंच के माध्यम से ही भ्रष्टाचार खत्म किया जा सकता है।

 245 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *