Advertisement

बेरमो विधायक के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सैकड़ो रहिवासी कांग्रेस में शामिल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। असंगठित मजदूर कांग्रेस के बोकारो जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर के नेतृत्व में 13 सितंबर को सैकड़ो रहिवासी बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस में शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस में शामिल होनेवालो में अधिकतर अल्पसंख्यक समुदाय से थे। सभी इससे पूर्व विभिन्न राजनीतिक दलों से भी जुड़े थे।

इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल होनेवालो का स्वागत करते हुए बेरमो विधायक अनुप सिंह ने कहा कि वे सभी के हितों में बिना भेदभाव काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब कभी भी किसी को किसी बात को लेकर जरूरत हो तो उनका दरवाजा दिन-रात खुला है। उपस्थित गणमान्य जनों ने ताली बजाकर विधायक के वक्तव्य का समर्थन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के बोकारो जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार दूसरे दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालो में मुख्य रूप से मोहम्मद रफीक अंसारी, मुकीम अंसारी, उस्मान अंसारी, इमाम बख्श, ईश्वर महतो, महताब अंसारी, बादशाह अंसारी, आदि।

गुलजार अंसारी, कलंदर अंसारी, आफताब अंसारी, सादाब अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, मकसूद अंसारी, मोहम्मद अंसारी, रसूल अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, मो. शमीम अंसारी, समसुल अंसारी, मो. अकबर अंसारी, मेराज अंसारी, फैजल इकबाल, मदन कुमार, ललन अंसारी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *