Advertisement

नवरात्र दुर्गा पूजा मनाने को लेकर दुर्गा मंडप प्रांगण में दूसरी बैठक संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। नवरात्र दुर्गा पूजा मनाने को लेकर 13 सितंबर की संध्या बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर पूजा कमिटी की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रूपलाल यादव तथा संचालन अजय कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा कमिटी के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि बीते 22 अगस्त को यहां आयोजित पहली बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसे दूसरी बैठक में समिति द्वारा टेंट, लाइट व् साउंड की व्यवस्था समिति के द्वारा चयन कर भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि यहां आयोजित दुर्गा पूजा की व्यवस्था तथा भव्यता बेरमो कोयलांचल में अहम स्थान रखता है।

बैठक में उपरोक्त के अलावा तापेश्वर चौहान, मथुरा सिंह यादव, सीएस प्रसाद, प्रदीप यादव, एम एन सिंह, देवेंद्र यादव, मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, मुकेश गिरि, संतोष सिन्हा, सुजीत कुमार मिश्रा, कपिल यादव, देवाशीष आस, नागेश्वर नोनिया, संतोष राम गौड़, विजय कुमार यादव, विजय नायक, भीखम, महेश्वर मांझी, आदि।

भरत प्रसाद मेहता, हीरालाल गुप्ता, प्रमोद यादव, विश्वनाथ चौहान, ज्योतिर्मय मंडल, बिजय चौहान, बिंदु चन्द हेम्ब्रम, अंकित कुमार, रवि शंकर मेहता, शशि कुमार, रवि, विष्णु सहित दर्जनों श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *