एस. पी. सक्सेना/पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)। भारत सरकार दूरसंचार नियामक ट्राई के सौजन्य से पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में गंगानारायण देव कॉलेज धालभुमगढ़ में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजक महिला कल्याण समिति धोरी (बोकारो) द्वारा उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमिताभ प्राचार्य ने कहा कि आज डिजिटल इंडिया का दौर है। इस क्षेत्र में देश ने काफी प्रगति किया है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार के क्षेत्र में उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत और किफायती हुआ है। बावजूद इसके उपयोग में बड़ी सावधानी की ज़रूरत है। जरा सी लापरवाही होने पर लाखो रुपए की क्षति हो सकती है। आपके खून पसीने की कमाई लूट ली जायेगी और आपको पता भी नही चलेगा।

जियो जमशेदपुर के प्रबंधक दीपांकर कुमार ने जियो की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने जियो फाइबर का लाभ बताते हुए कहा कि इससे कॉलेज प्रबंधन और सभी छात्र लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने नजदीकी जियो सर्विस सेंटर से सम्पर्क कर सकते हैं। सिएजी सदस्य ट्राई भारत सरकार डॉ श्याम कुंवर भारती ने विस्तार से ट्राई द्वारा टेलीकॉम उपभोक्ताओ के लिए चलाए जा रहे योजनाओं और कार्यकर्मो के बारे में बताया।
इस अवसर पर भारती ने कहा कि कोई भी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर उपभोक्ताओं के साथ धोखा नही कर सकती। ट्राई द्वारा बनाए गए नियमों के तहत उपभोक्ता को सारी सुविधाएं देनी है। कहा कि टॉवर फ्रॉड से भी सबको बचना है। ऑनलाइन किसी को भी टॉवर लगाने के नाम पर जरूरी कागजात और पैसे नही देने है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपरिचित को अपना पासवर्ड या पीन नंबर नही देना है।
किसी भी तरह की शिकायत होने पर पहले संबधित टीएसपी को शिकायत दर्ज करानी है। सुनवाई नही होने पर सीएजी मेंबर के रूप में मुझे और ट्राई को मेल द्वारा सूचित करना है। उन्होंने उपस्थित जनों से सरकर द्धारा चलाए जा रहे डिजिटल इंडिया का पुरा लाभ उठाने की अपील की।
सभाध्यक्ष जबाहर महली (सरायकेला) ने कहा कि टेलिकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम इस तरह के ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक रहिवासियों तक ट्राई की योजनाओं को पहुंचाया जा सके। इस आयोजन से निश्चित ही छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। विशिष्ठ अतिथि मनोरंजन भगत ने कहा कि ट्राई द्वारा चलाए जा रहे उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम की वे सराहना करते है।
ऐसे आयोजन लगातार चलाए जानें की जरूरत है, ताकि रहिवासियों को कंपनियों और साइबर अपराधियों से बचाया जा सके। संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर निशिकांत महतो ने सभी अतिथियों और प्रतिभागीयों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अयोजन का लाभ उठाया। साथ ही कॉलेज के सभी प्रोफेसर ने भी भाग लिया और प्रशंसा किया। संस्था के कार्यकर्त्ता मनोज कुमार कोइवर्तो ने अयोजन में सराहनीय सहयोग दिया।
![]()













Leave a Reply