Advertisement

योग नगर में बाल गोपाल का मनाया गया छठिहारि

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में योग नगर गुवा स्थित शिव मंदिर में बाल गोपाल का छठिहारि उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर यहां महा भंडारा का आयोजन किया गया।

योग देव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठवें दिन इस उत्सव को मनाने की परंपरा रही है। जिसके तहत बीते 11 सितंबर की संध्या शिव मंदिर के पुजारी नागेंद्र पाठक ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप बाल गोपाल की प्रतिमा को दुध से स्नान कराकर तथा नए वस्त्र पहनाकर श्रृंगार कर व पूजा अर्चना की। इस दौरान स्थानीय बच्चों के बीच महा भंडारा भोग व मिस्टान वितरण किया गया। बच्चों ने मंदिर का परिक्रमा कर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भजन क़ो दोहराया।

धर्म ग्रंथ के अनुसार श्रीकृष्ण जन्म के दिन आदिशक्ति ने भी जन्म लिया था, जिसके चलते दुर्गा माधव के रूप में देवी दुर्गा एवं कृष्ण को झूला झुलाया गया। वही शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद वितरण कर भोजन कराया गया।

इस खास मौके पर सीआईएसएफ के उप समादेष्टा राकेश चंदन, सेल अधिकारी नारायण पंडा, राकेश नंदकोलियर, स्वामीनाथ शर्मा, पंकज गुप्ता, राम नारायण सिंह, संतोष बेहरा, सीमा प्रधान, विनीता पान, डॉ बिप्लब दास, अजीत श्रीवास्तव, सुरेश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *