ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत के ग्रामीणों ने सर्पों की देवी माता मनसा की पूजा धूमधाम से की।
इस अवसर पर जहां माँ मनसा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई, वहीं 11 सितंबर को पारन के दिन बकरा आदि की बलि दी गई। सर्पो की देवी माँ मानसा के सम्मान में गीत के साथ जगह-जगह जांत लगाया गया।
जानकारी के अनुसार चांपी गांव के घरारीटांड़ में पिछले सौ सालों से यहां के पूर्वज माँ मनसा की पुजा करते आ रहे हैं। स्थानीय रहिवासी राजकुमार महतो ने बताया कि कई पीढ़ी पूर्वजों से यहां माता मनसा की पूजा की जा रही है। जहां उपवास के दिन मुख्य वर्ती के भाव के रूप में माता का आगमन होता है।
पूजा स्थल पर गांव के श्रद्धालु गण पहुंच कर अपनी अपनी पीड़ा को रखते हुए निदान की याचना करते हैं। भाव रूपी माता पीड़ा का कारण एवं निदान का उपाय बताती है। मनौती पूर्ण होने पर माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है और पुआ, धान का लावा समेत अन्य फल फूल परसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।
इस अवसर पर माता मनसा प्रतिमा के शमक्ष स्थानीय ग्रामीण रहिवासी सरस्वती देवी, राजेश कुमार महतो, विजय कुमार महतो, रेखा देवी, महेश कुमार महतो, सत्यानंद महतो, शालू कुमारी, दीपिका कुमारी, गंगा देवी आदि ने मां मनसा के सामने हाथ जोड़कर अपनी सुख समृद्धि की कामना की।
![]()













Leave a Reply