Advertisement

कर्बला पोखर में ट्रांसफार्मर बदलने से माले का प्रस्तावित चक्काजाम आंदोलन स्थगित

मुर्गियाचक का जला ट्रांसफार्मर बदलने का कार्यपालक अभियंता का आश्वासन-सुरेन्द्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। पिछले तीन दिन से जल चुका समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के कर्बला पोखर स्थित ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू होते ही भाकपा माले ने 11 सितंबर को जेई का पूतला दहन एवं 12 सितंबर को चक्काजाम आंदोलन स्थगित करने का निर्णय बैठक में लिया है।

बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। इस अवसर पर मो. एजाज़, मो. कयूम, उपेंद्र सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. शकील आदि उपस्थित थे।

इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कर्बला पोखर पर जला ट्रांसफार्मर के जगह नया दो सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुर्गियाचक ईमली चौक के समीप बीते सप्ताह जल गये ट्रांसफार्मर बदलने का कार्यपालक अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया है।

माले नेता सिंह ने कहा कि ताजपुर में भीषण विधुत संकट है। यहाँ 10 घंटे भी नियमित बिजली नहीं मिलती है। यहाँ के कई ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। कई ट्रांसफार्मर खराब एवं ओभर लोडेड है। कहीं हाई वोल्टेज तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या बरकरार है।

मिस्त्री एवं जेई पर भी अकर्मण्यता का आरोप लगता रहा है। विज्ञप्ति में माले नेता ने सभी जले, जर्जर एवं खराब ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने, जर्जर तार बदलने, पोल, स्वीच, हैंडल बदलकर प्रतिदिन करीब 22 घंटे नियमित विधुत आपूर्ति करने अन्यथा जनांदोलन फिर से शुरू करने की घोषणा की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *