Advertisement

अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर राजकुमार का स्वागत

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड के हजारीबाग स्थित निमंत्रण पैलेस हाल में आयोजित झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन में बोकारो थर्मल निवासी राजकुमार राम को मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। राम का स्वागत 11 सितंबर को फूलों का माला पहना कर अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया। इस अवसर पर इनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति का पूर्ण विकास व उद्धार होने की उम्मीद जताई गयी।

नवचयनित प्रदेश उपाध्यक्ष बोकारो थर्मल निवासी राजकुमार राम ने इसके लिए संगठन के वरीय नेताओं का आभार प्रगट करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे दी गई है उसे मैं ईमानदारी पूर्वक निभाऊंगा एवं अपने कर्तव्य का निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा दलितों के हक व अधिकार की जो संघर्ष का अभियान चलाए जा रहे हैं उसे और आगे बढ़ाने के लिए वे सतत् प्रयत्नशील रहेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष राम ने जानकारी देते हुए कहा कि बीते 10 सितंबर को हजारीबाग के संत कोलंबो कॉलेज के निकट निमंत्रण पैलेस हॉल में झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमे मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान, मोर्चा के संरक्षक जय राम, सेवानिवृत डीएसपी जगदीश राम सहित मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा आदि उपस्थिति थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *