Advertisement

बोकारो के पत्रकार निर्मल महाराज की तबियत बिगड़ी, रांची रेफर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते एक सप्ताह से इलाजरत हिंदी दैनिक अखबार के बोकारो जिला प्रभारी पत्रकार निर्मल महाराज की 11 सितंबर को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते एक सप्ताह पूर्व पेट की बीमारी एवं मस्तिक दर्द से ग्रसित पत्रकार निर्मल महाराज को तत्काल इलाज हेतु बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने महाराज की हालत गंभीर बताते हुए 11 सितंबर को उच्च स्तरीय चिकित्सा हेतु रांची के रिम्स रेफर कर दिया। जहां महाराज का इलाज किया जा रहा है।

पत्रकार निर्मल महाराज की बीमारी की खबर पाकर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, पत्रकार आदि उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे है। साथ हीं ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।

पत्रकार निर्मल महाराज के बीमार होने की खबर पाकर पत्रकार चंद्रिका मार्तण्ड, मनोज शर्मा, मनोज कुमार, साजेश कुमार गुप्ता, बीरमणि पांडेय, पवन कुमार सिंह, उदय प्रसाद गुप्ता, नंद कुमार सिंह, विजय कुमार साव, अजीत जयसवाल, राजा कटरियार, मिथलेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, भाजपा नेता मनोज तिवारी, राजेश पांडेय, झामुमो नेता शमशुल हक, काशीलाल तुरी, तैलिक साहू महासभा बोकारो जिलाध्यक्ष काशी साव, दिलीप साव, राजू साव आदि ने चिंता व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *