Advertisement

झामुमो ने मनाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 55वीं जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो/फुसरो (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा 10 सितंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित पार्टी कार्यालय में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 55वीं जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित गणमान्य जनों ने दिवंगत दुर्गा सोरेन की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौक़े पर झामुमो बोकारो ज़िलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने स्वर्गीय सोरेन की जीवनी पर प्रकाश डाला और आज के युवाओं को उनके पद चिह्नों पर चलने का आग्रह किया।

जिलाध्यक्ष मांझी ने कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा जिस मुक़ाम पर है उसमें स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की अहम भूमिका रही है। कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव मे जनता की जीत है। जनता ने लुभावने वादे को नकार दिया है। जनता ने स्व. शिक्षा मंत्री जगरनाथ के काम, सीएम हेमंत सरकार के काम और विकास के नाम पर मतदान किया।

मौक़े पर उपस्थित जिला सचिव जय नारायण महतो ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में कार्य करने का मौक़ा मिला। उनके कार्य करने के जुनून और जज्बे से उन्होंने मौक़े पर उपस्थित युवाओं को अवगत करवाया। ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू ने कहा कि आज भी उनकी कमी हमें महसूस होती है। अगर आज वो होते तो झारखंड मुक्ति मोर्चा और ऊँचाई पर होता।

इस अवसर पर झामुमो नेता भोलू खान, रंजीत महतो और दीपक महतो ने कहा कि आज उनकी देन है कि प्रदेश में झारखंड के आम जन की सरकार है। आज सरकार नित नए कार्य कर आम रहिवासियों को फ़ायदा पहुंचाने का काम कर रही है। मौक़े पर अशोक महतो, टिंकू महतो, रणधीर राम सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *