विस्थापितों के साथ अन्याय नहीं होगा-जीएम
ऑफीसर्स क्लब करगली में कारो बस्ती और मंदिर शिफ्टिंग को लेकर बनी सहमति
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना कोयला खदान विस्तार के लिए कारो बस्ती शिफ्टिंग को लेकर 10 सितंबर को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में शिफ्टिंग को लेकर प्रबंधन द्वारा आश्वासन के बाद आम सहमति बन गयी।
ऑफिसर्स क्लब कारगली में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, एसडीएम शैलेश कुमार सहित कारो बस्ती और क्षेत्रीय प्रबंधन की उपस्थिति मे मंदिर शिफ्टिंग को लेकर ग्राम सभा मे सहमति बनी।
इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) ने कहा कि माइंस के विस्तारीकरण में गांव के रहिवासी सहयोग करने को तैयार हैं।
परंतु प्रबंधन यहां वर्षों से रह रहे रहिवासियों को सीसीएल की आरआर पॉलिसी के तहत नियोजन, मुआवजा व पुनर्वास उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को उनके अधिकार से वंचित नहीं होने देंगे। कोल इंडिया की पॉलिसी के तहत विस्थापित परिवार को हक उपलब्ध कराया जाएगा।
कहा कि प्रबंधन कारो बस्ती के सभी रहिवासियों को एक साथ व्यवस्थित ढंग से पेयजल, सड़क, बिजली, स्कूल, सामुदायिक भवन, मंदिर आदि उपलब्ध कराते हुए बसाए, ताकि यहां के रहिवासियों को भविष्य में किसी प्रकार से कोई समस्या ना हो।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि प्रबंधन विस्थापितों को साथ लेकर खदान संचालित करे। इसमें स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार दे। क्षेत्र के महाप्रबंधक एम के राव ने कहा कि प्रबंधन माइंस के विस्तारीकरण को लेकर कारो बस्ती को शिफ्टिंग करना चाहती है, ताकि देश को कोयला व सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सके।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में कोयला सबसे अहम है। ऐसे में गांव वालों को भी सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के साथ अन्याय नहीं होगा। नियम के तहत सभी को उनका अधिकार उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि कारो बस्ती के रहिवासियों को स्लरी पोंड करगली में जगह देकर बसाया जाएगा। ग्राम सभा में कारो बस्ती मंदिर शिफ्टिंग पर भी सहमति बनी।
जानकारी के अनुसार बैठक के बीच में ही ग्रामीण चंद्रदेव महतो और सीसीएल कर्मी अशोक महतो अपने समर्थक साथियों के साथ बाहर निकल गए। मौके पर एसीडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, बेरमो बीडीओ सह प्रभारी सीओ मधु कुमारी, सीआई जमील अख्तर, श्रमिक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, एसओ पीएंडपी एसके झा, रेवेन्यू ऑफिसर बीके ठाकुर, पीओ सत्येंद्र कुमार, क्षेत्रीय विक्रय पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, ग्रामीण केशो महतो, जिबू विश्वकर्मा, आदि।
मनोज महतो, संजय भोक्ता, हेमलाल महतो, मेघनाथ सिंह, सोहनलाल मांझी, टुलु सिंह, रामचंद्र यादव, मनोज महतो, परशुराम सिंह, अजय गंझू, संजय गंजू, श्रीराम सिंह, दिलीप महतो, रोहन कुमार, तुलसी विश्वकर्मा, राजू सिंह, सुरेंद्र गंझू, कामिनी देवी आदि सैकड़ो महिला-पुरुष शामिल थे।
![]()













Leave a Reply