Advertisement

आदिवासी सीसीएल कर्मी से 28 लाख की ठगी का मामला पहुंचा थाना

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद सुभाषनगर निवासी आदिवासी सीसीएल कर्मी से 28 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इससे संबंधित तहरीर बेरमो थाना को देकर कार्रवाई की मांग की है

जानकारी के अनुसार सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के बोकारो कोलियरी डीडी माइंस मे कार्यरत बुंदेशवर उर्फ टिंकू ने आधा दर्जन सूदखोरो पर 28 लाख रुपया की ठगी करने की शिकायत बेरमो थाना मे की है।

इस संबंध में आदिवासी सीसीएल कर्मी बुंदेशवर से ठगी मामले मे थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जिसके विरूद्ध शिकायत मिला है उसे थाना बुलाकर पूछताछ की गयी है। जांचोंपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *