भीम आर्मी पदाधिकारियों ने मुखिया से झंडा फहराने को लेकर विवाद से अवगत हुआ
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी उत्तरी पंचायत के मुखिया द्वारा बीते माह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने को लेकर विवाद की शिकायतों को लेकर 9 सितंबर को भीम आर्मी भारत एकता मिशन पदाधिकारियों ने मुखिया से भेंट की।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बोकारो जिला कमिटी के साथ चन्द्रपुरा, बेरमो, गोमियां एवं फुसरो नगर कमिटी के पदाधिकारीगण पेटरवार प्रखंड के पिछरी उत्तरी पंचायत के मुखिया कल्पना देवी के आवास में जाकर मुलकात किया। इस अवसर पर उक्त पंचायत की मुखिया कल्पना देवी ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन पदाधिकारियों को बताया कि बीते माह 15 अगस्त को स्कूल मे झंडा फहराने को लेकर पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा ने स्कूल में जाकर जबरजस्ती झंडा फहरा दिया।

मुखिया के अनुसार वह उक्त स्कूल की अध्यक्ष भी है। उसके द्वारा इसे लेकर विरोध करने पर पूर्व मुखिया मिश्रा गुस्से से तिलमिला गए और उसे गंदी गंदी गाली गलौज के साथ जातिसूचक शब्दों के साथ रहिवासियों के सामने उसे अपमानित करने लगे।
मुखिया के अनुसार अगर वहाँ से वह नही हटती तो उसके साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना हो सकती थी। मुखिया ने पूर्व मुखिया के पुत्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका बेटा के द्वारा बार बार जान मारने का धमकी दिया गया है। कहा गया कि तुम बडका मुखिया बन गई हो। तुम मेरे सामने कुछ नही हो। झंडा मै ही फहराउंगा तुमको जो करना है करो। मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता।
मुखिया के अनुसार इससे संबंधित एससी/एसटी के तहत उसके द्वारा बोकारो के एससी/एसटी थाना में मामला दर्ज हो चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही किया गया है।
इस संबंध में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने कहा उसे अन्य माध्यम उक्त घटना की जानकारी मिला है। इसके बाद उनके पहल पर भीम आर्मी बोकारो जिला कमिटी मुखिया से मिलकर सारी जानकारी लिया गया। जिलाध्यक्ष ने बोकारो जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मामला दर्ज हो चूका है तो पुलिस प्रशासन कार्यवाही करते हुए तुरन्त नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करे, अन्यथा भीम आर्मी संविधानिक तरीके से आंदोलन करेगी।
उन्होंने बताया कि उक्त घटना को प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष ललन राम जिला उपाध्यक्ष मेघू दिगार ने कहा कि एक चूने हुए जनप्रतिनिधि के साथ जातिवादी मानसिकता रखने वाले को महिला एससी मुखिया बर्दास्त नही हो रहा है। यह मुखिया का अपमान नहीं पंचायत की जनता का अपमान है। कहा कि आरोपी को पुलिस तुरन्त गिरफ्तार करे, नही तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा।
मुखिया से मिलनेवालो में मिलने वालों मे जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास, उपाध्यक्ष ललन राम, उपाध्यक्ष मेघू दिगार, चन्द्रपुरा प्रभारी शशी कुमार, गोमियां प्रखंड अध्यक्ष अमरजित कुमार, राजन बौद्ध, फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, सचिव बिट्टू कुमार घासी, मिडिया प्रभारी नितिश कुमार, समाजसेवी कैलाश महतो, संतोस दिगार, दिलिप दिगार, गुड्डू मंडल आदी शामिल थे। इस संबंध में पूर्व मुखिया ने उनपर लगे आरोपों को वेबुनियाद करार देते हुए उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया गया।
![]()













Leave a Reply