Advertisement

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दही हांडी उत्सव

जय जवान गोविंदा मंडल ने जीता 5,55,555 का इनाम

मुश्ताक खान/मुंबई। मीरा भायंदर में दही हांडी का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नरसिम्हा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भायंदर पश्चिम के मेक्सेस मॉल मे भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। भव्य आयोजन में भाजपा मीरा भायंदर विधानसभा के चुनाव प्रमुख और पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास के नेतृत्व में सुबह से ही गोविंदा पथकों द्वारा वैज्ञानिकों को सलामी देने का दौर चलता रहा।

गौरतलब है कि कुल 55 गोविंदा पथकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 45 पथकों ने सलामी दी। इनमें प्रसिद्ध जय जवान गोविंदा मंडल ने 10 थर की चुनौतियों स्वीकार किया, जिसपर 11,11,111 का इनाम था। लेकिन वो 9 थर लगा पाए और 5,55,555 का इनाम ले लिया, वहीं एक और गोविंदा मंडल ने 9 थर लगाया। बता दें कि मीरा भायंदर में पहली बार 9 थर लगा।

इस कड़ी में दिलचप्स बात यह है कि यहां चंद्रयान 3 की अप्रतिम सफलता की थीम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के 9 साल के कार्यकाल की सफलता की थीम पर पूरा आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान गोविंदा पथकों ने इसरो के विज्ञानिको को सलामी दी।

जिसमें प्रमुख रूप से ग़दर फेम बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल, मशहूर अभिनेत्री दीपिका सिंह, मराठी सिने अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी सहित बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार मौजूद रहे और गोविंदा टोली का उत्साह बढ़ाया। वही राजनीति क्षेत्र से भी कई बड़ी हस्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत किया।

जिसमें भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद ठाणे लोकसभा चुनाव प्रमुख विनय सहस्त्रबुद्धे, महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, मुंबई मनपा में भाजपा के गुट नेता विनोद मिश्रा, भाजपा के सह मुख्य प्रवक्ता अजित चव्हाण सहित कई गणमान्यों का लगातार यहां आना जाना लगा रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *